लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर में सुहागरात पर ही दुल्हन को प्रेग्नेंसी किट इस्तेमाल करने के लिए कहने लगा दूल्हा फिर लड़की ने ये किया

Rampur News: रामपुर में सुहागरात पर हंगामा. दूल्हे ने दुल्हन को दी प्रेग्नेंसी टेस्ट किट, शक पर भड़की पत्नी ने बुलाया मायके वालों को. दोस्तों की गलत सलाह के बाद दूल्हे ने मांगी माफी.

ADVERTISEMENT

Representative Image
Representative Image
social share
Google CTA

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुन हर कोई हैरान है. जानकारी मिली है कि जिले के एक गांव में तब हंगामा हो गया जब शादी के बाद सुहागरात के समय दूल्हे ने अपनी दुल्हन को प्रेग्नेंसी टेस्ट किट दे दी. अपने पति की ये हरकत देख पत्नी बुरी तरह भड़क गई. उसने बिना देर किए अपने मायके फोन कर दिया, जिसके बाद घरवाले ससुराल पहुंच गए. ऐसी जानकारी मिली है कि शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही दुल्हन को चक्कर आ गया था और इसी को लेकर दूल्हे के मन में शक पैदा हो गया.