लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में स्कूटी सवार महिला कॉन्स्टेबल अनुराधा को ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत... हादसे के वक्त क्या हुआ था?

गाजियाबाद में नेशनल हाईवे-9 पर हुए सड़क हादसे में एक महिला कॉन्स्टेबल की मौत हो गई. मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली कॉन्स्टेबल अनुराधा की स्कूटी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह कुचल गईं.

ADVERTISEMENT

महिला कॉन्स्टेबल
महिला कॉन्स्टेबल अनुराधा
social share
google news

Ghaziabad News: राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में अनुराधा नामक महिला कॉन्स्टेबल की जान चली गई. यह हादसा गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में लाल कुआं के पास हुआ. एक एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला कॉन्स्टेबल की स्कूटी में जोरदार टक्कर मारी. हादसा इतना भयंकर था कि कॉन्स्टेबल अनुराधा की मौके पर ही मौत हो गई.