लेटेस्ट न्यूज़

लालू की बेटी रोहिणी ने तेजस्वी के करीबी जिस रमीज नेमत का नाम ले परिवार से तोड़ा नाता उनपर मर्डर का भी केस

UP News: लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने लालू परिवार से अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं. उनका कहना है कि उनको गंदी गालियां दी गईंं और उनको मारने के लिए चप्पल भी उठाई गई. रोहिणी ने तेजस्वी के करीबी जिस रमीज नेमत का नाम लिया है, उसका संबंध यूपी से निकला है.

ADVERTISEMENT

RJD controversy, Rohini Acharya statement, Rameez Nemat case, Afroz Alam statement, Tulsipur chairman Afroz, Lalu family dispute, Tejashwi Yadav Rameez link, Rameez son-in-law of Rizwan Zaheer,
UP News
social share
google news

UP News: बिहार विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद लालू यादव परिवार में टूट हो गई है. लालू यादव की बेटी और लालू यादव को किडनी देने वाली रोहिणी आचार्य ने परिवार से रिश्ता खत्म कर लिया है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं. रोहिणी ने कहा है कि संजय यादव और रमीज नेमत ने उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया है. रोहिणी ने आरोप लगाया कि उनको घर में जलील किया गया, गंदी-गंदी गालियां दी गईं और उन्हें मारने के लिए चप्पल तक उठा ली गईं. रोहिणी ने इशारों ही इशारों में तेजस्वी यादव, संजय यादव और रमीज नेमत पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बता दें कि इसके बाद से ही रमीज नेमत का नाम चर्चाओं में आ गया है.