UP Weather update: कानपुर में 7.6 डिग्री तक गिरा पारा, यूपी के इन 19 जिलों के लिए IMD ने जारी किया कोल्ड वेव अलर्ट
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड की दस्तक! कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रिकॉर्ड. IMD ने मुरादाबाद, बरेली, इटावा समेत 19 जिलों में शीतलहर (Cold Wave) की चेतावनी जारी की.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
उत्तर प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. पिछले 24 घंटों में कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. ये सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम है. इसके साथ ही बाराबंकी, इटावा और शाहजहांपुर जैसे जिलों में भी पारा 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के 19 से अधिक जिलों के लिए शीत लहर (Cold Wave) का अलर्ट जारी किया है.