UP Weather Update: यूपी में 16 नवंबर को इन 40 जिलों में चलेगी शीतलहर... मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
UP Weather Update: यूपी में 16 नवंबर को कोल्ड डे रहने वाला है. मौसम विभाग ने बताया है कि इस दिन कई जिलों में शीतलहर चलेगी. देखें किन जिलों में है शीतलहर चलने का अलर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसमी बदलाव के साथ ही ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है. प्रदेश के पश्चिमी और मध्य इलाकों में रात का तापमान तेजी से गिर रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि 16 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है. ठंडी उत्तरी हवाओं और साफ आसमान के चलते कुछ जिलों में हल्की शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है.