लेटेस्ट न्यूज़

जनजातीय गौरव दिवस पर 548 करोड़ की 432 परियोजनाएं मिलीं, CM योगी ने किए ये बड़े ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र में 'जनजातीय गौरव दिवस' के मौके पर 548 करोड़ रुपये की 432 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने जनजातीय समुदाय के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की, जिसमें जनजातीय म्यूजियम, वनाधिकार पट्टे और पर्यटन के विकास की योजनाएं शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'धरती आबा' बिरसा मुंडा की जयंती 'जनजातीय गौरव दिवस' के अवसर पर सोनभद्र में आयोजित भव्य कार्यक्रम को संबोधित किया. सीएम ने इस अवसर पर 548 करोड़ रुपये की 432 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. सीएम योगी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि डबल इंजन सरकार जनजातीय समुदाय को उनका सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है.