UP Weather Update: यूपी में 17 नवंबर को इन 20+ जिलों में चलेगी शीतलहर... फिर ऐसा हो जाएगा मौसम
UP Weather Update: यूपी में 17 नवंबर को कोल्ड डे रहने वाला है. मौसम विभाग ने बताया है कि इस दिन कई जिलों में शीतलहर चलेगी. देखें किन जिलों में है शीतलहर चलने के चेतावनी.
ADVERTISEMENT

UP Cold Wave Alert
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों रात के वक्त ठंड काफी तेज हो गई है. प्रदेश के मध्य इलाकों में कई जगहों पर आंशिक शीतलहर (Marginal Cold Wave) की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं है लेकिन पश्चिमी हिमालय से आ रही ठंडी और सूखी उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के कारण दिन-रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है.साफ आसमान और मध्य भारत पर बने प्रतिचक्रवात के कारण भी ठंडी हवाएं नीचे तक पहुंच रही हैं.