लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं यूपी के रमीज, जिनका नाम लेकर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तोड़ा परिवार से नाता?

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हार के बाद आरजेडी और लालू यादव के परिवार में कलह शुरू हो गई है. रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए संजय यादव और रमीज पर आरोप लगाया, जिसके बाद पार्टी में विवाद और आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बन गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार का असर सिर्फ राजनीतिक ही नहीं, बल्कि आरजेडी और लालू यादव के परिवार पर भी दिखना शुरू हो गया है. चुनाव नतीजों ने महागठबंधन के अंदर ब्लेमगेम और विवाद को जन्म दिया है और लालू परिवार में तनाव की लकीरें गहरी होती नजर आ रही हैं.