UPTak Baithak Logo

मुरादाबाद में 13 साल की बच्ची के साथ अधेड़ इब्राहिम ने की गंदी हरकत! सामने से आ रही थी वो और ये जा रहा था साइकिल पर

मुरादाबाद मुगलपुरा इलाके में चौंकाने वाली घटना! स्कूल से लौटती बच्ची से अधेड़ ने की छेड़खानी, घटना CCTV में कैद. आरोपी इब्राहिम पर पुलिस ने दर्ज किया गंभीर धाराओं में मुकदमा.

ADVERTISEMENT

Moradabad Molestation CCTV
Moradabad Molestation CCTV
social share
Google CTA

मुरादाबाद में एक बार फिर बच्चियों की सुरक्षा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिससे पता चलता है कि अभी भी हमारी बेटियां सड़कों, गलियों में अकेले महफूज नहीं हैं. ये शर्मसार कर देने वाला मामला मुगलपुरा इलाके का है. यहां 8वीं क्लास में पढ़ने वाली 13 साल की बच्ची से एक अधेड़ व्यक्ति ने छेड़खानी की. बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी और आरोपी ने गली में उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की है. आरोपी का नाम इब्राहिम बताया जा रहा है और वो फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है.