हरदोई के आकाश कैसे बनाते हैं मोंकेश और डोगेश के वायरल वीडियो? खुद कंप्यूटर स्क्रीन पर एडिट करके दिखाया
How to create monkesh dogesh viral video: हरदोई के आकाश ने AI से बनाए 'मोंकेश और डोगेश' के वायरल वीडियो! जानें कैसे ये वर्चुअल बंदर-कुत्ते की जोड़ी सोशल मीडिया स्टार बनी और किन AI टूल्स का हो रहा इस्तेमाल.
ADVERTISEMENT

How to create monkesh dogesh viral video
How to create monkesh dogesh viral video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बंदर और कुत्ते की जोड़ी काफी वारयल है. बंदर का नाम मोंकेश जबकि कुत्ते का नाम डोगेश है. ये कोई असली बंदर और कुत्ते नहीं, बल्कि इन्हें AI से बनाया गया है. बनारस के घाटों पर मोंकेश और डोगेश वीलॉग्स वाले वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हैं. अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर इन वीडियो को कौन बना रहा है और कैसे? तो आपको बता दें कि यूपी Tak ने आपके इन्हीं सवालों का जवाब ढूंढ लिया है. इन वीडियो को कोई और नहीं बल्कि खुद हरदोई के आकाश बना रहे हैं. यूपी Tak से खास बातचीत में आकाश ने बताया कि उन्होंने किन टूल्स का इस्तेमाल कर इन AI वीडियोज को बनाया है.