घोसी के अहिरौली गांव में सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत को लेकर क्या बोलने लगे लोग?
घोसी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने दिवंगत नेता के बेटे सुजीत सिंह को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर घोसी विधानसभा सीट चर्चा के केंद्र में आ गई है. समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई है और अब उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. इस बीच सपा के दिवंगत नेता के बेटे सुजीत सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं. इन अटकलों को और बल तब मिला जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने स्वयं अहिरौली गांव पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और सुजीत सिंह को राजनीति में आगे बढ़ाने का स्पष्ट संकेत दिया.