लेटेस्ट न्यूज़

नवनीत सहगल ने अचानक प्रसार भारती के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, क्या हुआ यूपी के इस ताकतवर ब्यूरोक्रैट के साथ?

यूपी तक

यूपी कैडर के पूर्व IAS और ताकतवर ब्यूरोक्रेट नवनीत सहगल ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही प्रसार भारती के चेयरमैन पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है. 2 दिसंबर को दिया गया इस्तीफा तत्काल स्वीकार किया है. सहगल ने क्यों छोड़ी कमान, इस बात की जमकर है चर्चा.

ADVERTISEMENT

Photo: Navneet Sehgal
Photo: Navneet Sehgal
social share

Navneet Sehgal Resignation: यूपी काडर के IAS रहे और देश के ताकतवर ब्यूरोक्रेट्स में शुमार नवीनत कुमार सहगल ने प्रसार भारती के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है. किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि नवनीत सहगल अचानक इस्तीफ दे देंगे. हालिया 25 नवंबर को दर्जनों स्क्रीन के सामने बैठे नवनीत सहगल अयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण के कवरेज की खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे. एक्स पर एक्टिव थे. लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े पोस्ट्स को रीपोस्ट कर रहे थे. नवनीत सहगल के कार्यकाल में अभी समय बचा हुआ था. समय से पहले उनका इस्तीफा देना चर्चा के केंद्र में है.

यह भी पढ़ें...