लेटेस्ट न्यूज़

कफ सिरफ केस में फरार चल रहे शुभम जायसवाल के खिलाफ ED ने लिया एक्शन तो उसने खटखटा दिया हाईकोर्ट का दरवाजा

समर्थ श्रीवास्तव

Cough Syrup Case: कोडीन कफ सिरप की अवैध तस्करी के मुख्य सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ ED ने कार्रवाई तेज कर दी है. ED की टीम ने वाराणसी में शुभम जायसवाल के प्रह्लाद घाट और सिगरा में मौजूद दो घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है.  पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए शुभम जायसवाल ने कानूनी दांव-पेंच अपनाना शुरू कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Shubham and Amit
Shubham and Amit
social share

Cough Syrup Case Latest Updates: मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोडीन कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत के बाद देशभर में हड़कंप मचा हुआ है. बच्चों की मौत के बाद से पुलिस इस मामले से जुड़े अपराधियों को पकड़ने में लगी हुई है. अभी तक पुलिस ने कोडीन कफ सिरफ सिंडिकेट (cough syrup syndicate) के मुख्य आरोरी शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद और उसके एक साथी अमित सिंह टाटा को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि शुभम जायसवाल अभी भी फरार चल रहा है. ऐसे में ED ने फरार चल रहे मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल (shubham jaiswal) के वाराणसी स्थित दो घरों पर नोटिस चस्पा कर दिया है. इस बीच अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए शुभम जायसवाल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है जिससे यह मामला एक नया मोड़ ले चुका है.

यह भी पढ़ें...