पति और बेटे से मिलने जब जेल पहुंची आजम खान की पत्नी तंजीन तो अब्दुल्लाह ने मिलने से क्यों कर दिया इनकार?
Azam Khan News: रामपुर जिला जेल में बंद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम से मिलने परिवार दूसरी बार पहुंचा, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी. परिवार ने करीब एक घंटे इंतजार किया, लेकिन अब्दुल्लाह ने मिलने से इनकार कर दिया.
ADVERTISEMENT

Rampur Azam Khan News: रामपुर जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्लाह आजम (Abdullah Azam) से मिलने के लिए बुधवार को परिवार दूसरी बार जिला जेल पहुंचा. लेकिन इस बार भी उनकी मुलाकात नहीं हो सकी. करीब एक घंटे तक इंतजार और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आजम खान की पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा, बहन निखत अखलाक और बड़े बेटे अदीब खान को बिना मिले ही वापस लौटना पड़ा.









