लेटेस्ट न्यूज़

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी में जाने वाले VIP गेस्ट की लिस्ट, CM योगी के अलावा ये सारे नाम

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी में शामिल होने वाले VIP गेस्ट की लिस्ट आई सामने आ चुकी है. इस शादी में यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और जया किशोरी जैसे कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है. ऐसे में माना जा रहा है कि ये शादी काफी ग्रैंड होने वाली है.

ADVERTISEMENT

Indresh Upadhyay
Indresh Upadhyay
social share
google news

वृंदावन के प्रसिद्ध युवा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय का विवाह 5 दिसंबर को जयपुर में होने जा रहा है. इंद्रेश उपाध्याय की शादी हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली शिप्रा शर्मा के साथ होगी. तीन दिन तक चलने वाले इस भव्य विवाह समारोह की शुरुआत बुधवार को हुई जब इंद्रेश उपाध्याय और उनका परिवार रात में जयपुर पहुंचा. जयपुर के प्रतिष्ठित ताज आमेर होटल में आयोजित इन आयोजनों में देश-विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है. बुधवार रात होटल कुंदन वन में भात की रस्म आयोजित की गईं जिसमें वृंदावनधाम के संत, कथावाचक परिवार और कई अतिथि शामिल हुए. वहीं कथावाचक जगत में लोकप्रिय जया किशोरी ने भी मायरा व भात कार्यक्रम में पहुंचकर हिस्सा लिया.