लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट, IMD की इस चेतावनी को तुरंत देखिए

UP Ka Mausam 04 December-2025 : UP में 8 दिसंबर तक मौसम रहेगा शुष्क, पर अगले 24 घंटे में लखनऊ का पारा 10°C तक गिरने का अनुमान है. मौसम शुष्क रहने की वजह से यूपी में बारिश का कोई अनुमान नहीं है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Ka Mausam 04 December-2025 : उत्तर प्रदेश में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम विभाग ने अपना नया पूर्वानुमान जारी कर दिया है. एक ओर प्रदेश भर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने और बारिश की कोई संभावना न होने की अच्छी खबर है. वहीं दूसरी तरफ अब सुबह के समय छिछले से मध्यम कोहरे की दस्तक शुरू हो चुकी है, जिसके चलते विजिबिलिटी कम रह सकती है. राजधानी लखनऊ में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक (12.4°C) दर्ज किया गया है. लेकिन आने वाले 24 घंटों में पारा गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.