UPTak Baithak Logo

सपा नेता के बेटे की शादी में दुल्हन के भाई ने दूल्हे के चाचा, मौसा और ताऊ को कार से कुचल मार डाला, पर क्यों?

कासगंज में एक सपा नेते के बेटे की शादी के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दूल्हे के साले ने कार से पांच लोगों को रौंद दिया. इस दौरान तीन लोगों की जान चली गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल आरोपी मौके से फरार है.

ADVERTISEMENT

Kasganj: घटना के बाद की तस्वीर
Kasganj: घटना के बाद की तस्वीर
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां सपा नेता की बेटे की शादी के दौरान की सारी खुशियां एक पल में मातम में बदल गई. शादी के दौरान डीजे बजाने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते ये विवाद मारपीट में बदल गई. आरोप है कि इस दौरान दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन के चचेरे भाई के साथ मारपीट की जिससे वह इतना नाराज हो गया कि उसने कार 5 लोगों के ऊपर चढ़ा दी. इस हादसे में 3 तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है . जबकि 2 दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. फिलहाल शादी में हुआ इस तरह का विवाद स्थानीय लोगों के बीच चर्चा में है.