लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में 12वीं पास लड़कियों के लिए निकली बस कंडक्टर की भर्ती, जानिए किलोमीटर के हिसाब से मिलेगा कितना मानदेय

UPSRTC प्रयागराज 10 दिसंबर को महिला परिचालक भर्ती मेला आयोजित कर रहा है. 12वीं पास और CCC प्रमाणपत्र धारक 18-40 वर्ष की महिलाएं इसमें भाग ले सकती हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

रोजगार की तलाश कर रही महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) प्रयागराज परिक्षेत्र में महिला परिचालकों की भर्ती शुरू करने जा रहा है. इसके लिए निगम द्वारा 10 दिसंबर को प्रयाग डिपो कार्यशाला, राजापुर में एक विशेष भर्ती मेले का आयोजन किया गया है. बता दें कि इस मेले के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को सीधे संविदा परिचालक के रूप में नियुक्त किया जाएगा. निगम का लक्ष्य है कि ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, स्काउट-गाइड, एनसीसी और एनएसएस जैसी योजनाओं से जुड़ी योग्य महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाए.