लेटेस्ट न्यूज़

IIMC में निकली प्रोफेसर और टीचिंग एसोसिएट की वैकेंसी, फॉर्म भरने से पहले ये डिटेल जान लीजिए

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) ने टीचिंग एसोसिएट और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. छह कैंपसों में निकली इन वैकेंसी के लिए योग्य उम्मीदवार 15 दिसंबर और 26 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

अगर आप एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास होने वाली है. भारत के प्रमुख और प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थानों में शामिल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) ने प्रोफेसर और एकेडमिक कम टीचिंग एसोसिएट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आपको बता दें कि संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iimc.gov.in पर दोनों पदों के लिए अलग-अलग भर्ती विज्ञापन जारी किए गए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित लास्ट डेट से पहले आवेदन कर सकते हैं.