लेटेस्ट न्यूज़

हापुड़ में टाटा सफारी में बैठकर हवाबाजी कर रहे थे सपा नेता, पुलिस ने पकड़कर ले लिया तगड़ा एक्शन

देवेंद्र शर्मा

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सपा नेता को जश्न मनाना महंगा पड़ा. बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में स्थानीय सपा नेता ने अपने करीबी युवक के इंडियन एयरफोर्स में चयन की खुशी में टाटा सफारी की छत पर बिठाकर विजय जुलूस निकाला. इस दौरान ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ती देख हापुड यातायात पुलिस ने भारी भरकम चालान काटा है.

ADVERTISEMENT

Hapur News
Hapur News
social share

उत्तर प्रदेश के हापुड़े जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक स्थानीय सपा नेता ने अपने करीबी युवक के इंडियन एयरफोर्स में सेलेक्शन को लेकर इतने खुश हो गए कि उन्होंने उसे गाड़ी की रूफ पर बिठाकर विजय जुलूस निकाल दिया. इतना ही नहीं सपा नेता इस विजय जुलूस के दौरान एक भारी भीड़ भी देखने को मिली. इस दौरान जोर-जोर से हूटर और गाने भी बज रहे थे जिसे देखने वाले लोग भी हैरान थे. हालांकि सपा नेता कि ये खुशी कुछ देर की ही थी. इस मामले में सपा नेता का भारी-भरकम चालान भी कटा है जिससे ये मामला और चर्चा में है.

यह भी पढ़ें...