मोंकेश और डोगेश के वायरल वीडियो बनाने वाले आकाश तो हरदोई के निकले, जानिए इनकी कहानी
Hardoi Akash Monkesh and Dogesh Creator: हरदोई के आकाश ने बनाया AI बंदर, सोशल मीडिया पर मचाई धूम! सीमित संसाधनों में तैयार इस वर्चुअल स्टार के लाखों फॉलोअर्स। जानें ड्रॉपआउट छात्र की प्रेरणादायक कहानी.
ADVERTISEMENT

Monkey viral video
Hardoi News: अगर आपने हाल ही में सोशल मीडिया खोला है और आपकी स्क्रीन पर एक बंदर घाटों पर घूमता, या गंगा में डुबकी लगाता दिखा है, तो चौंकिए मत! ये कोई असली बंदर नहीं बल्कि 'AI बंदर' है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से ये बंदर बना नया सोशल मीडिया स्टार को बनाने वाले का नाम सामने आ गया है. इस बंदर को किसी और ने नहीं बल्कि हरदोई के आकाश नामक युवक ने बहुत सीमित संसाधनों से तैयार करके सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शहर कोतवाली के बिलग्राम चुंगी इलाके के रहने वाले आकाश नाम के युवा ने ऐसा वर्चुअल बंदर तैयार किया है, जिसने कुछ ही दिनों में 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स बटोर लिए हैं.