लेटेस्ट न्यूज़

मदरिया सिद्धपीठ पहुंचे सीएम योगी, दिवगंत महंत रामदास को दी श्रद्धांजलि और 12 साल पुराना ये किस्सा बताया

सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मदरिया सिद्धपीठ पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत महंत रामदास को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया. योगी ने श्रद्धांजलि सभा में 12 साल पुराना अपना अनुभव भी साझा किया और मौजूदा महंत श्रीशदास की सराहना की.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोला में मदरिया सिद्धपीठ का दौरा किया. सीएम योगी ने दिवंगत महंत रामदास को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम ने इस दौरानसिद्धपीठ में दर्शन-पूजन भी किया और महंत रामदास के योगदान को याद किया. मदरिया सिद्धपीठ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने महंत रामदास की स्मृतियों को नमन करते हुए सनातन धर्म को मानव जीवन के कल्याण और उद्धार का धर्म बताया.