लेटेस्ट न्यूज़

सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह के बारे में जान लीजिए, इन्हें लेकर आगे की सोच रहे अखिलेश?

Ghosi Upchunav: सुजीत सिंह राजनीति में काफी सक्रिय हैं. इसके अलावा वह पढ़ाई लिखाई में भी काफी होशियार रहे हैं. सुजीत सिंह दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं और क्षेत्र में उनकी सक्रियता को लेकर हमेशा चर्चा रहती है. इस बीच घोषी उपचुनाव में सुजीत सिंह को सपा की तरफ से उम्मीदवार बनाए जानें की चर्चा काफी तेज है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and Sujeet singh
Akhilesh Yadav and Sujeet singh
social share
google news

Ghosi Vidhansabha Seat: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से घोसी विधानसभा सीट चर्चा में है. सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई है और जल्द ही उपचुनाव की घोषणा हो सकती है. इस बीच समाजवादी पार्टी की ओर से सपा के दिग्गज नेता रहे सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत को उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें तेज हैं. इस चर्चा की असली वजह है सपा प्रमुख अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव का हालिया बयान. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 13वीं के मौके पर सुधाकर सिंह के घर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपना श्रद्धा सुमन व्यक्त किया. वहीं जब अखिलेश यादव से सुजीत सिंह की उम्मीदवारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'पार्टी में इसपर बात की जाएगी...हम सुजीत को आगे बढ़ाएंगे. वहीं शिवपाल यादव ने भी कुछ ऐसा ही मिलता जुलता जवाब दिया. ऐसे में आइए जानने की कोशिश करते हैं कि सुजीत सिंह कौन हैं जिसे सपा घोषी उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बना सकती है.