रिपोर्टर बने भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत! गांवों में घूम-घूमकर अपनी ही सरकार की खोल रहे पोल
UP Political News: आज का यूपी में देखें भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपनी ही सरकार को घेरा, लखनऊ में शंकराचार्य का शंखनाद और यूपी में सिलेंडर के लिए मची भारी अफरातफरी का सटीक विश्लेषण.
ADVERTISEMENT

BJP MLA BrijBhushan Rajput
यूपी तक का खास शो आज का यूपी राज्य की राजनीतिक और सामाजिक हलचलों का सबसे सटीक विश्लेषण पेश करता है. आज के अंक में हम राज्य की तीन बड़ी खबरों का विश्लेषण कर रहे हैं, जिसमें पहली खबर महोबा के भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत द्वारा अपनी ही सरकार के जलशक्ति विभाग की पोल खोलने की है. दूसरी खबर लखनऊ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शंखनाद कार्यक्रम और उसमें जुटी भीड़ के जमीनी सच की है और तीसरी खबर प्रदेश के विभिन्न जिलों में एलपीजी (LPG) सिलेंडर के लिए मची अफरातफरी और मारपीट की है.