लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में अभी नहीं रुकेगी बारिश... 3 मई के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने जारी कर दिया ये अलर्ट

UP Weather Update: यूपी में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग ने 3 मई को मेरठ, आगरा और वाराणसी समेत कई जिलों में मेघगर्जन और आंधी का अलर्ट जारी किया है. 4 मई से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और तेज होगी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: यूपी में बारिश का दौर अभी खत्म होने वाला नहीं है. मौसम विभाग ने एक बार फिर से 3 मई के लिए यूपी के कुछ जिलों को लेकर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी. वहीं 4 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इससे प्रदेश में फिर से आंधी और बारिश का दौर शुरू होगा. 10 मई के बाद गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू करेगी.