मिर्जापुर: रिसेप्शन पार्टी में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 22 साल के अजय रायदास की मौत
मिर्जापुर में रिसेप्शन पार्टी के दौरान भूमि विवाद के चलते 22 साल के अजय रायदास की हत्या हुई. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक रिसेप्शन पार्टी की खुशियां अचानक चीख-पुकार में बदल गईं. कोतवाली थाना क्षेत्र के नारीबारी (रानी गांव) में नई बहू के गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित 'बहुभोज' के दौरान अंधाधुंध फायरिंग हुई. इस गोलीकांड में 22 वर्षीय अजय रायदास को मौत के घाट उतार दिया गया जिस घर में जश्न का माहौल था, वहां अब केवल सन्नाटा और अपनों को खोने की चीखें सुनाई दे रही हैं.