लेटेस्ट न्यूज़

कफ सिरप सिंडिकेट का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल CM योगी से करने लगा ये कैसी अपील?

कोडीन कफ सिरप मामले के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के घर पर हाल ही में ED ने नोटिस चस्पा किया है. इस बीच उसका एक एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है. 13 मिनट के इस वीडियो में शुभम ने खुद को बेकसूर बताते हुए CM योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है. बता दें कि शुभम जायसवाल अभी फरार चल रहा है.

ADVERTISEMENT

Shubham jaisawal
Shubham jaisawal
social share
google news

कोडीन कफ सिरप मामले के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल की तलाश एजेंसियां कर रही हैं. बीते दिन गुरुवार को ED ने शुभम जायसवाल के वाराणसी स्थित दो घर पर नोटिस चस्पा किया था. लेकिन अभी भी शुभम जायसवाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. इस बीच शुभम जायसवाल का एक एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है. इस 13 मिनट के वीडियो में शुभम जायसवाल ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर सफाई देते हुए खुद को बेकसुर बताया है. इस दौरान उसने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की अपील की है. बता दें कि कफ सिरफ सिंडिंकेट में शुभम जायसवाल मुख्य आरोपी माना जा रहा है. अभी तक पुलिस ने शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद और उसके करीबी दोस्त अमिता सिंह टाटा को गिरफ्तार किया है. वहीं शुभम को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि वह दुबई भाग चुका है.