UPTak Baithak Logo

अपने पिता के कैंसर की दर्दभरी कहानी बता सपा सांसद राजीव राय बोले- मेरे यहां की जमीन ले लो पर ये काम कर दो

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राजीव राय ने संसद में अपने पिता को कैंसर की वजह से खोने की दर्दभरी कहानी सुनाई है. राजीव राय ने यहां तक कह दिया कि सरकार चाहे तो उनकी जमीन का इस्तेमाल कर पूर्वांचल में एक कैंसर अस्पताल खोल दे.

ADVERTISEMENT

Rajeev Rai
Rajeev Rai
social share
Google CTA

UP News: संसद के शीतकालीन सत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राजीव राय ने गुटखा पर लगने वाले टैक्स (सेस) बिल पर अपनी बात रखते हुए देश के स्वास्थ्य क्षेत्र की बदहाली और माफियाराज पर एक बेहद इमोशनल और तीखा हमला बोला है. उन्होंने अपने पिता को कैंसर की वजह से खोने की दर्दभरी कहानी सुनाई और सरकार को चुनौती दी कि अगर वह हकीकत में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर है तो उनकी यहां की खाली जमीन का इस्तेमाल करे और पूर्वांचल में एक कैंसर अस्पताल खोल दे.