लेटेस्ट न्यूज़

वह मारीच की तरह घुसा था...दिशा पाटनी के घर रेकी करने आए बदमाश के एनकाउंटर पर सीएम योगी ये सब बोले

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग मामले में दो शूटरों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया. सीएम योगी ने इसे लेकर सख्त बयान दिया और कहा कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को मारीच जैसा अंजाम भुगतना होगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली के पुश्तैनी घर के बाहर फायरिंग और रेकी मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एनकाउंटर के बाद दो शूटरों को गिरफ्तार किया. एनकाउंटर के बाद एक आरोपी का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वो हाथ जोड़कर बाबा के यूपी में नहीं घुसने की बात कह रहा था. अब सीएम योगी ने इस घटना का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया है और रामायण के एक पात्र मारीच का भी जिक्र किया है.