UPTak Baithak Logo

यूपी के सभी जिलों के DM को सीएम योगी ने डिटेंशन सेंटर बनाने का निर्देश दिया, इनमें किसे रखा जाएगा?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. हर जिले में डिटेंशन सेंटर बनाने का आदेश दिया गया है, ताकि विदेशी नागरिकों का सत्यापन कर उन्हें उनके देश वापस भेजा जा सके.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं. सीएम ने अधिकारियों और जिलों के डीएम को हर जिले में डिटेंशन सेंटर बनाने के आदेश दिए हैं. सीएम योगी ने विदेशी नागरिकता वाले अवैध रूप से भारत में आए लोगों को सत्यापित करने के अभिलंब कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने कहा है कि ऐसे लोग जो विदेशी हैं और अवैध रूप से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घुस आए हैं उन्हें पहले डिटेंशन केंद्र में रखें और फिर सत्यापन करके वापस भेजे जाएं.