UP Weather Update: यूपी में बारिश, कोहरा और कोल्ड वेव को लेकर मौसम विभाग ने दिया ये ताजा अपडेट
UP Weather Update: यूपी में मौसम को लेकर IMD ने अपना ताजा अनुमान जारी कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, पूरे प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा.
ADVERTISEMENT

UP Weather
UP Weather Update: भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने गले सात दिनों के लिए मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी कर दिया है. इस पूर्वानुमान के अनुसार, पूरे उत्तर प्रदेश में 22 नवंबर से लेकर 27 नवंबर 2025 तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने की संभावना है. हालांकि, सुबह के समय हल्का कोहरा लोगों को महसूस हो सकता है. यह पूर्वानुमान पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही उत्तर प्रदेश के लिए एक जैसा है. मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि इस दौरान प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है.