लेटेस्ट न्यूज़

5 साल के बच्चे और पति को छोड़ मुस्लिम जिम ट्रेनर के साथ भाग गई महिला... बरेली में गजब का बवाल मचा

Bareilly News: बरेली में इस बात को लेकर जमकर बवाल मचा है एक मुस्लिम गिम ट्रेनर एक शादीशुदा हिंदू महिला को लेकर फरार हो गया है. इसके बाद यहां जाम लगाया गया और तोड़फोड़ भी हुई.

ADVERTISEMENT

Representation Image
Representation Image
social share
google news

Bareilly News: बरेली में जमकर बवाल मचा. आरोप है कि मुस्लिम जिम ट्रेनर एक शादीशुदा हिंदू महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. परिवार और हिंदू संगठनों के लोग मिनी बाईपास पर जमा हो गए. सड़क पर जाम लगा, जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई. बताया गया कि महिला पिछले 5 दिनों से दिल्ली में थी. सूचना पर एसपी सिटी मानुष पारिक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की. काफी देर बातचीत के बाद स्थिति शांत हो सकी. जाम खुलवाया गया और हालात सामान्य किए गए. एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.