लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग ने ठंड को लेकर जारी किया नया अपडेट, इन जिलों में जमकर पड़ रहा कोहरा 

UP Weather Update: यूपी में ठंड की वापसी होने वाली है. मौसम विभाग ने सर्दी की वापसी को लेकर ताजा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया है कि ठंड बढ़ने के साथ ही अब कोहरा भी परेशान करेगा.

ADVERTISEMENT

UP Weather
UP Weather
social share
google news

UP Weather Update: पिछले कुछ दिनों से हल्की-फुल्की गर्मी (तापमान में बढ़ोतरी) महसूस हो रही थी लेकिन अब यह राहत खत्म होने वाली है. मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय की तरफ से ठंडी और सूखी हवाएं (पश्चुआ/उत्तरी-पश्चिमी हवाएं) वापस आनी शुरू हो गई हैं. इसी वजह से पूरे प्रदेश में ठंड एक बार फिर बढ़ने वाली है. अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी.