लेटेस्ट न्यूज़

स्कूल मर्जर के नाम पर बच्चों के रोने का फेक वीडियो बनवाया! प्रिंसिपल कुसुमलता पांडे सस्पेंड, कौन हैं ये?

UP News: महराजगंज से एक वीडियो सामने आया था. वीडियो में प्राथमिक विद्यालय के बच्चे रोते हुए दिखाई दे रहे थे. बताया जा रहा था कि इस स्कूल का मर्जन हुआ है. अब इस वीडियो की पूरी सच्चाई सामने आ गई है और प्रिंसिपल कुसुमलता पांडे भी नप गईं हैं.

ADVERTISEMENT

Maharajganj, Maharajganj news, Maharajganj viral video, Maharajganj viral news, Maharajganj dm, up news, महराजगंज, महराजगंज न्यूज, महराजगंज वायरल वीडियो, यूपी न्यूज
Maharajganj news
social share
google news

UP News: यूपी में इस समय प्राथमिक विद्यालयों के मर्जन का मामला लगातार बना हुआ है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक वीडियो सामने आया था. वीडियो में प्राथमिक विद्यालय के बच्चे रोते हुए दिखाई दे रहे थे. वीडियो में बच्चे स्कूल गेट के बाहर शिक्षिका से लिपटकर रो रहे थे और कह रहे थे कि मैम,प्लीज़ गेट खोल दीजिए, हमें यहीं पढ़ना है.