लेटेस्ट न्यूज़

मकबरे पर हिंदू संगठनों की भीड़ लेकर गए थे BJP जिला अध्यक्ष मुखलाल! फतेहपुर में 'अकबर के पोते' की बनवाई मौसेलियम पर क्या-क्या हुआ?

फतेहपुर में एक मकबरे पर हिंदू संगठनों और बीजेपी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के नेतृत्व में पूजा-अर्चना को लेकर विवाद खड़ा हो गया. अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है. जानिए क्या है पूरा मामला और पुलिस की कार्रवाई.

ADVERTISEMENT

Fatehpur maqbara news
Fatehpur maqbara news
social share
google news

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक मकबरे को लेकर सोमवार को भारी तनाव फैल गया. कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल की अगुवाई में मकबरे में जबरन घुसकर पूजा-अर्चना करने की कोशिश की. संगठनों का दावा है कि यह मकबरा नहीं, बल्कि 'ठाकुरद्वारा मंदिर' है जिस पर लंबे समय से पूजा बंद थी. ऐसा सबकुछ तब हुआ जब बीजेपी जिला अध्यक्ष ने इसका पहले से ऐलान कर रखा था. अब मकबरे पर हुए इस उत्पात के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसमें खड़ी पुलिस मूकदर्शक से अधिक की भूमिका निभाने के अलावा और कुछ खास करती नजर नहीं आ रही है. इस घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा है और आसपास के जिलों से भी फोर्स बुलानी पड़ी. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है, जबकि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया है.