लेटेस्ट न्यूज़

आजम खान के 'गढ़' रामपुर के नए DM बने अजय द्विवेदी... BJP सांसद से भिड़ने वाले अफसर की पूरी कहानी जानिए

योगी सरकार ने सपा नेता आजम खान के 'गढ़' कहे जाने वाले रामपुर जिले का नया डीएम अजय कुमार द्विवेदी को बनाया है. इस खबर में आप IAS अजय द्विवेदी की पूरी कहानी जानिए.

ADVERTISEMENT

IAS Ajay Dwivedi
IAS Ajay Dwivedi
social share
google news

IAS अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को रामपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के 'गढ़' रामपुर का नया डीएम नियुक्त होने के बाद अजय द्विवेदी चर्चा में आ गए हैं. इस बीच उनकी तेज तर्रार शैली की जमकर चर्चा है. सोशल मीडिया पर लोग इस बात का जिक्र कर रहे हैं कि 2017 में ट्रेनी IAS रहते समय उनकी भाजपा संसद प्रियंका रावत से नोकझोंक हुई थी. साथ ही सोशल मीडिया पर IAS अजय द्विवेदी की वो तस्वीर भी अब फिर से वायरल है जिसमें वह श्रावस्ती के डीएम रहते हुए कुदाल चलाते नजर आए थे. आज आप इस खबर में IAS अजय कुमार द्विवेदी की पूरी कहानी जानिए.