3 महीने में ही ललितपुर DM पद से ट्रांसफर, की थी पॉल्यूशन फ्री दिवाली वाली अपील... कहानी IAS अमनदीप डुली की
IAS Amandeep Duli News: उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के डीएम रहे अमनदीप डुली की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है. चर्चा की वजह यह है कि महज 3 महीने के अंदर ही उनका ट्रांफर हो गया है. इस खबर में आप IAS अमनदीप की कहानी जानिए.
ADVERTISEMENT

IAS Amandeep Duli
IAS Amandeep Duli News: उत्तर प्रदेश में हाल ही में 46 आईएएस अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ. इस ट्रांसफर लिस्ट आने के बाद जिस एक अधिकारी की खूब चर्चा है उनका नाम IAS अमनदीप डुली है. 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अमनदीप डुली ने महज तीन महीने पहले 29 जुलाई 2025 को ही ललितपुर के जिलाधिकारी का पद संभाला था. इस बीच दिवाली के मौके पर उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर ललितपुर के लोगों को शुभकामनाएं दीं. हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए इस वीडियो संदेश में उन्होंने लोगों से पॉल्यूशन फ्री दिवाली मनाने की अपील की थी.