लेटेस्ट न्यूज़

बहराइच की कौड़ियाला नदी में पलटी नाव, एक महिला की मौत 8 अभी भी लापता... ग्राउंड जीरो से देखें वीडियो रिपोर्ट

Bahraich Boat Accident: बहराइच में बुधवार को कौड़ियाला नदी में एक नाव पलट गई. हादसे में एक महिला की मौत हो गई. नदी में डूबे 8 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है. देखें पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में लापता हुए लोगों के परिजन
तस्वीर में लापता हुए लोगों के परिजन
social share
Google CTA

Bahraich Boat Accident: इंडो नेपाल सीमावर्ती जिले बहराइच के कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ से होकर गुजरने वाली कौड़ियाला नदी में बुधवार शाम एक नाव पलट गई. इस हादसे में 13 लोगों को तो रेस्क्यू कर लिया गया, लेकिन एक महिला की मौत हो गई. वहीं, आठ लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिन्हें रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है.