UPTak Baithak Logo

यूपी को मिलेगा तीसरा डिप्टी सीएम, किस जाति से होगा वो? योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आया ताजा अपडेट

UP Political News: यूपी कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ हो गया है. फिलहाल मंत्रिपरिषद में 6 पद खाली हैं. निवर्तमान यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की वापसी तय मानी जा रही है. एससी समुदाय से तीसरे डिप्टी सीएम की अटकलें तेज हैं.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक
तस्वीर में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक
social share
Google CTA

UP Political News: उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही लंबे समय से लंबित पार्टी का संगठनात्मक बदलाव पूरा हो गया है. भाजपा के इस फैसले के बाद राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल के लंबे समय से प्रतीक्षित विस्तार का भी रास्ता अब साफ है. उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद में 60 सदस्य हो सकते हैं लेकिन अभी 54 हैं. योगी मंत्रिपरिषद में फिलहाल 6 पद खाली हैं. इन 6 पदों पर किन किन नेताओं को जगह मिल सकती है, आइए इसे आपको खबर में आगे तफ्सील से बताते हैं.