यूपी में 1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी देसी शराब, नई रेट लिस्ट आई सामने
उत्तर प्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है, जो 1 अप्रैल से लागू होगी. 36% देसी शराब की कीमत 165 से बढ़ाकर 173 रुपये कर दी गई है, जबकि अंग्रेजी शराब की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है लेकिन लाइसेंस फीस 7.5% बढ़ी है.
ADVERTISEMENT

1/8
उत्तर प्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी है. यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू होगी. सरकार का मकसद राजस्व बढ़ाना और शराब बिक्री व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाना है.

2/8
नई नीति के तहत 36% अल्कोहल वाली देसी शराब की बोतल की कीमत 165 रुपये से बढ़ाकर 173 रुपये कर दी गई है. यानी एक बोतल पर करीब 5 से 8 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी.

3/8
फिलहाल अंग्रेजी शराब की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी ग्राहकों को इसकी कीमत पहले जैसी ही देनी होगी.

4/8
भले ही अंग्रेजी शराब की कीमत नहीं बढ़ाई गई हो, लेकिन उसकी लाइसेंस फीस में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. इससे सरकार को अतिरिक्त आमदनी होगी.

5/8
सरकार ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए आबकारी विभाग को 71,278 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य दिया है. इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए नीति में कई बड़े बदलाव किए गए हैं.

6/8
नई नीति के तहत शहरों में देसी शराब की दुकानों का कोटा कम किया जाएगा. इसका उद्देश्य अनियंत्रित तरीके से बढ़ती दुकानों पर रोक लगाना और व्यवस्था को नियंत्रित करना है.

7/8
अब शराब की फुटकर दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा. सरकार का कहना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और आवंटन प्रक्रिया निष्पक्ष बनेगी.

8/8
लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, प्रयागराज और वाराणसी जैसे बड़े शहरों में बीयर, वाइन और रेडी-टू-ड्रिंक (RTD) जैसे कम अल्कोहल वाले पेय के लिए अलग लाइसेंस की व्यवस्था की गई है. साथ ही, प्रदेश में बनने वाली शराब और अन्य आबकारी उत्पादों को विदेशों में निर्यात करने की अनुमति भी दी गई है, जिससे राज्य के उद्योग और राजस्व दोनों को फायदा होने की उम्मीद है.











