जिस गाड़ी में की गई मुख्तार अंसारी के शूटर 'बॉबी' की निर्मम हत्या उसकी अब ऐसी है हालत
बाराबंकी के असैनी मोड़ पर मुख्तार अंसारी के पूर्व शूटर मोहम्मद शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. लखनऊ से लौटते समय बाइक सवार हमलावरों ने करीब 10 गोलियां दागीं.
ADVERTISEMENT

1/7
बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के असैनी मोड़ पर माफिया मुख्तार अंसारी के पूर्व शूटर रहे मोहम्मद शोएब उर्फ बॉबी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर बाइक पर सवार थे और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया.

2/7
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने बॉबी पर लगभग 10 गोलियां दागीं, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई. इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गए.

3/7
बताया जा रहा है कि मोहम्मद शोएब अपनी बलेनो कार से लखनऊ से बाराबंकी लौट रहा था. जैसे ही वह असैनी मोड़ के पास पहुंचा, घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया.

4/7
आपराधिक पृष्ठभूमि के बावजूद, हाल के समय में बॉबी बाराबंकी में वकालत का काम कर रहा था और सक्रिय रूप से पेशे से जुड़ा हुआ था. इस घटना की जानकारी मोहम्मद हलीम नाम के व्यक्ति ने दोपहर 1:22 बजे यूपी 112 पर कॉल करके दी. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई.

5/7
कॉल के महज 6 मिनट बाद, यानी 1:28 बजे पीआरवी वाहन घटनास्थल पर पहुंच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बाराबंकी पुलिस के साथ यूपी एसटीएफ की टीम को भी जांच के लिए रवाना किया गया.

6/7
मोहम्मद शोएब का नाम साल 1998 में लखनऊ के जेलर आर.के. तिवारी हत्याकांड में सामने आया था. हालांकि, अदालत में चले ट्रायल के दौरान उसे बरी कर दिया गया था.

7/7
वह मुख्तार अंसारी के करीबी और पुराने शूटरों में गिना जाता था. फिलहाल पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.











