लेटेस्ट न्यूज़

जिस दामाद संग हुई थी फरार उसे भी छोड़ दिया, अलीगढ़ की सास अब इस शख्स संग भागी

अलीगढ़ के चर्चित सास-दामाद प्रेम प्रकरण ने फिर नया मोड़ ले लिया है. पहले बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ भागी अनीता देवी अब कथित रूप से अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/10

अलीगढ़ की बहुचर्चित सास सपना देवी और होने वाले दामाद राहुल की प्रेम कहानी ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है. पहले पति और परिवार को छोड़कर दामाद के साथ भागी सपना अब राहुल को भी छोड़कर अपने बहनोई देवेंद्र के साथ फरार हो गई है.
 

2

2/10

राहुल ने अलीगढ़ के थाना दादों में शिकायत दी कि सपना देवी 2 लाख नकद और जेवरात लेकर बहनोई के साथ भाग गई है. हालांकि पुलिस ने यह कहकर मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया कि घटना स्थल बिहार का है.
 

3

3/10

बता दें कि राहुल और सपना देवी बिहार के सीतामढ़ी जिले के उसरैना गांव में साथ रह रहे थे. राहुल वहां फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम कर रहा था और दोनों पति-पत्नी की तरह जीवन बिता रहे थे.
 

4

4/10

यह सनसनीखेज मामला अप्रैल 2025 में तब शुरू हुआ जब सपना देवी अपनी बेटी की शादी से महज 12 दिन पहले ही होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी. शादी 16 अप्रैल को तय थी और 2 अप्रैल को पीली चिट्ठी भी भेजी जा चुकी थी.
 

5

5/10

परिवार के अनुसार, सपना देवी अलमारी से करीब 2.5 लाख रुपये नकद और लगभग 5 लाख रुपये की ज्वैलरी लेकर राहुल के साथ चली गई थी. बाद में परिवार ने दावा किया कि करीब साढ़े तीन लाख रुपये कैश और पांच लाख के जेवर गायब थे. बेटी ने मीडिया से कहा था कि मां घर में दस रुपये भी नहीं छोड़कर गईं.
 

6

6/10

शादी तय होने के बाद से राहुल अपनी होने वाली सास से घंटों फोन पर बात करता था. परिवार को इस बात की जानकारी थी और कई बार टोका भी गया, लेकिन बातचीत जारी रही.
 

7

7/10

जब परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने लाया गया तो सपना देवी राहुल के साथ जाने की जिद पर अड़ गई. दोनों बालिग थे, इसलिए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने उसे राहुल के साथ भेज दिया .उस वक्त उसके छोटे बच्चे रोते रहे, लेकिन वह नहीं रुकी. 
 

8

8/10

पूछताछ के दौरान सपना देवी ने पति पर शराब पीकर मारपीट और अपमान करने के आरोप लगाए. सपना का कहना है कि हालात असहनीय होने पर उसने घर छोड़ने का फैसला किया. 
 

9

9/10

हुल ने पुलिस को बताया था कि सपना परेशान रहती थी और रोते हुए कहती थी कि जीने का मन नहीं करता.उसने कहा कि वह उसे पहले से जानता था और उसके कहने पर ही साथ गया, क्योंकि उसे अकेला छोड़ना सही नहीं लगा. 
 

10

10/10

अब कहानी ने नया मोड़ लिया है. राहुल का आरोप है कि सपना देवी  अपने बहनोई देवेंद्र के साथ फरार हो गई है. लेकिन अलीगढ़ पुलिस घटना स्थल बिहार बताकर शिकायत दर्ज नहीं कर रही .फिलहाल राहुल न्याय के लिए भटक रहा है और यह पूरा मामला एक बार फिर चर्चा में है.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp