लेटेस्ट न्यूज़

होली पर चंद्र ग्रहण चमकाएगा इन 4 राशियों का भाग्य, पलट जाएगी किस्मत!

होली के दिन 3 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण चार राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. ज्योतिष गणना के अनुसार मेष, वृषभ, कन्या और धनु राशि के जातकों को धन, करियर और प्रतिष्ठा में लाभ मिल सकता है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

इस साल फाल्गुन के महीने में 15 दिनों के भीतर दो ग्रहण लगने जा रहे हैं. पहला 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण होगा और दूसरा 3 मार्च यानी होली के दिन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा.
 

2

2/7

17 फरवरी का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा. लेकिन होली पर पड़ने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दृश्य होगा, जिसका सूतक करीब 9 घंटे पहले (सुबह 9:39 से शाम 6:46 बजे तक) शुरू हो जाएगा.
 

3

3/7

ज्योतिषीय गणना के अनुसार दोनों ग्रहण कुम्भ राशि में लगेंगे. सूर्य ग्रहण के वक्त सूर्य, चंद्र और राहु कुंभ में होंगे. वहीं चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य-राहु कुम्भ में और चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा, जिस पर बृहस्पति की नवमी दृष्टि का प्रभाव भी रहेगा.

4

4/7

मेष राशि के लिए ग्रहण लाभ भाव (एकादश) में होगा. इससे आय और धन में वृद्धि के योग हैं और अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी. हालांकि, प्रेम संबंधों में सावधानी बरतनी होगी और गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए.
 

5

5/7

वृषभ राशि के जातकों के लिए ग्रहण दशम भाव में होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा और प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी. बॉस का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही मानसिक उलझनें दूर होंगी, जिससे सही दिशा नजर आएगी.
 

6

6/7

कन्या राशि के लिए यह ग्रहण षष्ठ भाव में होगा, जो शत्रुओं के लिए दमनकारी सिद्ध होगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी मिल सकती है. हालांकि, सेहत का विशेष ध्यान रखने और जरूरतमंदों की सेवा करने की सलाह दी गई है. 
 

7

7/7

धनु राशि के जातकों के लिए ग्रहण तीसरे (पराक्रम) भाव में होगा, जिससे नई ऊर्जा का संचार होगा. विशेषकर राजनीति, डिजिटल मीडिया और टूर एंड ट्रेवल्स से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर मिलेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे और यात्राएं सुखद रहेंगी.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp