चांदी और भी हो गई सस्ती, जानिए 24 कैरेट गोल्ड और एक किलो चांदी का लेटेस्ट रेट
सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोना ₹1,175 और चांदी ₹5,835 प्रति किलो तक सस्ती हुई है. 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोना भी कम भाव पर ट्रेंड कर रहा है.
ADVERTISEMENT

1/7
अगर आप शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो गुरुवार, 12 फरवरी 2026 का दिन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आया है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बुधवार के मुकाबले जबरदस्त कमी दर्ज की गई है.

2/7
चांदी के खरीदारों के लिए आज चांदी ही चांदी है! बुधवार शाम को चांदी ₹2,66,449 प्रति किलो पर बंद हुई थी, जो गुरुवार सुबह गिरकर ₹2,60,614 प्रति किलो पर आ गई है. यानी चांदी की कीमत में ₹5,835 प्रति किलो की भारी गिरावट आई है.

3/7
सबसे शुद्ध माने जाने वाले 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की बात करें, तो इसके दाम में ₹1,175 प्रति 10 ग्राम की कमी आई है. बुधवार शाम को जो सोना ₹1,57,322 पर था, वह गुरुवार सुबह ₹1,56,147 प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है.

4/7
आम तौर पर गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला 916 शुद्धता वाला (22 कैरेट) सोना ₹1,076 सस्ता होकर ₹1,43,031 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं, 23 कैरेट (995 शुद्धता) सोने का भाव भी ₹1,170 घटकर ₹1,55,522 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है.

5/7
कम शुद्धता वाले सोने के दामों में भी राहत मिली है. 18 कैरेट सोने का भाव ₹882 घटकर ₹1,17,110 प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, 14 कैरेट सोना ₹687 की गिरावट के साथ अब ₹91,346 प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेंड कर रहा है.

6/7
बुधवार को बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया था. बुधवार सुबह सोना ₹1,56,113 पर खुला था और शाम तक ₹1,57,322 पर पहुंच गया था. इसी तरह चांदी सुबह ₹2,58,091 से उछलकर शाम को ₹2,66,449 हो गई थी, लेकिन आज की गिरावट ने खरीदारों को बड़ी राहत दी है.

7/7
IBJA द्वारा जारी किए गए ये दाम मानक भाव हैं. इनमें GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते हैं. जब आप ज्वेलरी शोरूम से गहने खरीदते हैं, तो 3% GST और मेकिंग चार्ज जुड़ने के कारण फाइनल कीमत इन रेट्स से अधिक होती है. सोने के सही भाव की जानकारी के लिए बने रहें uptak.in के साथ.











