UP Political News: 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी एक्टिव मोड में आ गई है. गुरुवार देर रात यूपी भाजपा के जिलाध्यक्ष पंकज चौधरी ने 11 जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की. अयोध्या से लेकर लखीमपुर और सहारनपुर तक नए चेहरों को कमान सौंपकर भाजपा ने यह संदेश दे दिया है कि वह चुनाव की तैयारियों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है. सूबे में पिछड़ों और दलितों की राजनीति की खूब चर्चा है. ऐसे में आइए खबर में देखते हैं कि इन 11 जिलाध्यक्षों में कितने ओबीसी समाज से आते हैं.
ADVERTISEMENT
सबसे पहले देखिए सभी जिलाध्यक्षों के नाम
- शामली: रामजी लाल कश्यप
- अमरोहा: उदय गिरि गोस्वामी
- सहारनपुर जिला: अजीत सिंह राणा
- बागपत: नीरज शर्मा
- पीलीभीत: गोकुल प्रसाद मौर्य
- लखीमपुर: अरविन्द गुप्ता
- गोण्डा: इकबाल बहादुर तिवारी
- अयोध्या जिला: राधे श्याम त्यागी
- अयोध्या महानगर: कमलेश श्रीवास्तव
- मीरजापुर: लाल बहादुर सरोज
- सिद्धार्थनगर: दीपक मौर्य
इन 11 नेताओं में कौन-कौन है ओबीसी
आपको बता दें कि शामली से रामजी लाल कश्यप, अमरोहा से उदय गिरि गोस्वामी, पीलीभीत से गोकुल प्रसाद मौर्य, लखीमपुर से अरविंद गुप्ता और सिद्धार्थनगर से दीपक मौर्य ओबीसी समाज से आते हैं.
कौन कौन हैं दलित समाज से
सामने आई लिस्ट जे अनुसार, मीरजापुर से लाल बहादुर सरोज और अयोध्या जिल से राधे श्याम त्यागी दलित समाज से हैं.
ये जिलाध्यक्ष हैं जनरल कैटगरी से
अयोध्या महानगर से कमलेश श्रीवास्तव, गोंडा से इकबाल बहादुर तिवारी, बागपत से नीरज शर्मा और सहारनपुर से अजीत सिंह राणा जनरल कैटगरी से आते हैं.
मालूम हो कि भाजपा अपनी इस रणनीति से विपक्षी पार्टियों को घेरने की तैयारी में है. भाजपा ने इन नियुक्तियों में जातीय संतुलन और क्षेत्रीय समीकरणों का ध्यान रखा है. साफ है कि भाजपा ने मिशन 2027 के लिए अपनी कमर पूरी तरह कस ली है.
ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव के लिए माधोगढ़ सीट से बसपा का टिकट मिलने के बाद सामने आया आशीष पांडेय का पहला रिएक्शन
ADVERTISEMENT









