पूर्व विधायक विजय मिश्रा को भदोही कोर्ट से बड़ा झटका, इस मामले में पूरे परिवार को मिली सजा

महेश जायसवाल

16 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

UP News: भदोही की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके परिवार को बड़ा झटका दिया है. रिश्तेदार की संपत्ति को अवैध तरीके से कब्जाने के मामले में कोर्ट ने विजय मिश्रा, उनकी पत्नी रामली मिश्रा और बेटे विष्णु मिश्रा को 10-10 साल की सजा सुनाई है.

Vijay Mishra, Bhadohi MP MLA Court, property dispute case, Uttar Pradesh politics, Ramli Mishra, Vishnu Mishra, Rupa Mishra, court verdict

Vijay Mishra (File Photo)

Google CTA

UP News: भदोही की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके परिवार को बड़ा झटका दिया है. रिश्तेदार की संपत्ति को अवैध तरीके से कब्जाने के मामले में कोर्ट ने विजय मिश्रा, उनकी पत्नी रामली मिश्रा और बेटे विष्णु मिश्रा को 10-10 साल की सजा सुनाई है. वहीं उनकी बहू रूपा मिश्रा को 4 साल की जेल की सजा दी गई है. इससे पहले भी विजय मिश्रा को एक अन्य मामले में अदालत से सजा मिल चुकी है.

यह भी पढ़ें...

कोर्ट ने पूरे परिवार को माना दोषी

जानकारी के अनुसार यह मामला रिश्तेदार की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने और धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ा था. इस केस की सुनवाई काफी समय से अदालत में चल रही थी. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में कई दस्तावेज और गवाह पेश किए. इन्हीं सबूतों के आधार पर अदालत ने विजय मिश्रा और उनके परिवार को दोषी करार दिया. फैसले को देखते हुए अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे. निर्णय आने के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.

लगातार दूसरी बार अदालत से लगा बड़ा झटका

विजय मिश्रा के लिए यह लगातार दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है. दरअसल, इससे सिर्फ दो दिन पहले प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने एक हत्याकांड मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. अब एक और मामले में सजा मिलने के बाद उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं. लगातार दो अलग-अलग मामलों में सजा मिलने से उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि पर भी असर पड़ने की चर्चा है.

भदोही की राजनीति में रहा मजबूत प्रभाव

पूर्वांचल की राजनीति में विजय मिश्रा लंबे समय तक प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते रहे हैं. भदोही की राजनीति में उनका मजबूत प्रभाव माना जाता रहा है. हालांकि पिछले कुछ वर्षों में उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें रंगदारी, कब्जा, मारपीट और हत्या जैसे गंभीर आरोप शामिल रहे हैं.

कोर्ट के इस फैसले के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. लगातार अलग-अलग मामलों में सजा मिलने से विजय मिश्रा और उनके परिवार की कानूनी चुनौतियां बढ़ती दिखाई दे रही हैं. वहीं अभियोजन पक्ष ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए इसे न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है. फिलहाल अदालत के आदेश के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.