Survey: ताजा सर्वे में पश्चिमी यूपी की 136 सीटों का आया अनुमान, भाजपा-सपा में किसे बढ़त?

यूपी तक

• 10:48 AM • 25 Sep 2026

न्यूज लीडर और मैटराइज के सर्वे के मुताबिक UP की 273 सीटों में BJP+ को 187 और SP+ को 85 सीटें मिलने का अनुमान. कैसा ही पश्चिमी UP, अवध और बुंदेलखंड का हाल?

File Photo: Akhilesh Yadav and CM Yogi Adityanath

File Photo: Akhilesh Yadav and CM Yogi Adityanath

Google CTA

UP Political News: उत्तर प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राज्य में सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं. चुनावी माहौल और राजनीतिक समीकरणों को समझने के लिए सर्वे किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में एक नया ओपिनियन पोल सर्वे सामने आया है. आइए देखते हैं इस सर्वे के आंकड़े क्या कहते हैं.

यह भी पढ़ें...

यह सर्वे न्यूज लीडर और मैटराइज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है. सर्वे के अनुसार, अगर आज चुनाव होते हैं तो विभिन्न क्षेत्रों में राजनीतिक गठबंधनों को बड़ा जनसमर्थन मिलता दिख रहा है.

पश्चिमी यूपी की ये है तस्वीर

पश्चिमी यूपी (136 सीटें): पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 136 विधानसभा सीटों के आए ताजा अपडेट के मुताबिक, अगर आज चुनाव होते हैं तो भाजपा गठबंधन (BJP+) को 93 सीटें और समाजवादी पार्टी गठबंधन (SP+) को 43 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

अवध और बुंदेलखंड में क्या है हाल?

अवध क्षेत्र (118 सीटें): अवध क्षेत्र की 118 सीटों पर हुए सर्वे के अनुसार, भाजपा गठबंधन को 77 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं सपा गठबंधन 40 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है, जबकि 1 सीट बहुजन समाज पार्टी (BSP) के खाते में जाने की संभावना है.

बुंदेलखंड (19 सीटें): बुंदेलखंड की कुल 19 विधानसभा सीटों में से भाजपा गठबंधन को 17 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि सपा गठबंधन के खाते में 2 सीटें जा सकती हैं.

अबतक कुल 273 सीटों का अनुमान

न्यूज लीडर और मैटराइज के इस सर्वे में उत्तर प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीटों में से अबतक 273 सीटों के आंकड़े सामने आ चुके हैं. अबतक जारी अनुमानों के अनुसार, 273 सीटों में से भाजपा गठबंधन (BJP+) को 187 सीटें और सपा गठबंधन (SP+) को 85 सीटें मिलती दिख रही हैं.

नोट: ये न्यूज लीडर-मैटराइज सर्वे में बताए गए अनुमान हैं. इन्हें विधानसभा चुनाव के वास्तविक परिणाम के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.