फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली आखिरी सांस

यूपी तक

24 Sep 2026 (अपडेटेड: 24 Sep 2026, 09:49 PM)

आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन हो गया. वह पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजपुर चुंगी स्थित उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

MLA Chhote Lal Verma Death News

MLA Chhote Lal Verma Death News

Google CTA

MLA Chhote Lal Verma Death News: आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन हो गया. वह पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजपुर चुंगी स्थित उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उपचार के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ. इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें...

दो दिन से बुखार से पीड़ित थे विधायक

जानकारी के मुताबिक, छोटे लाल वर्मा पिछले दो दिनों से बुखार से परेशान थे. हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें राजपुर चुंगी स्थित उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया. यहां उपचार के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ. इसके बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने लगे.

नोएडा में कराया गया था भर्ती

दिल्ली ले जाते समय रास्ते में विधायक छोटे लाल वर्मा की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में उनका उपचार किया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी. उपचार के दौरान छोटे लाल वर्मा ने दम तोड़ दिया.

चार बार विधायक चुने गए थे छोटे लाल वर्मा

छोटे लाल वर्मा फतेहाबाद विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक थे. वह साल 1993, 2002, 2012 और 2022 में विधायक चुने गए थे. फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से उनका राजनीतिक सफर लंबे समय तक जारी रहा.

सीएम योगी ने जताया दुख

छोटे लाल वर्मा के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "जनपद आगरा के फतेहाबाद विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री छोटे लाल वर्मा जी का निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!"