बुंदेलखंड में किस पार्टी को मिलेंगी ज्यादा सीटें? यूपी विधानसभा चुनाव से पहले हुआ नया सर्वे

यूपी तक

25 Sep 2026 (अपडेटेड: 25 Sep 2026, 11:47 AM)

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले न्यूज लीडर और मैटराइज के सर्वे में बुंदेलखंड की 19 सीटों का अनुमान सामने आया है. सर्वे के मुताबिक, भाजपा गठबंधन को 17 और सपा गठबंधन को 2 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बसपा के लिए किसी सीट का अनुमान नहीं दिया गया है.

UP Tak
Google CTA

UP Election Survey: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो चुकी हैं. बुंदेलखंड भी इससे अछूता नहीं है... यहां की विधानसभा सीटों पर किस पार्टी को बढ़त मिल सकती है, इसे लेकर एक ताजा सर्वे सामने आया है. सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि इस इलाके में मुकाबला किस दिशा में जाता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें...

न्यूज लीडर और मैटराइज के सर्वे में बुंदेलखंड की 19 विधानसभा सीटों का अनुमान दिया गया है. इन आंकड़ों में भाजपा गठबंधन और सपा गठबंधन के बीच सीटों का अंतर काफी बड़ा दिखाई देता है. अगर आज चुनाव होते हैं तो बुंदेलखंड में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं, आइए जानते हैं.

बुंदेलखंड में किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें?

सर्वे के मुताबिक बुंदेलखंड की 19 विधानसभा सीटों में भाजपा गठबंधन को 17 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं सपा गठबंधन के खाते में दो सीटें जा सकती हैं. सर्वे में बसपा को यहां कोई सीट मिलने का अनुमान नहीं जताया गया है. सर्वे के मुताबिक, बुंदेलखंड की 19 सीटों में भाजपा गठबंधन का आंकड़ा सपा गठबंधन से काफी आगे है. हालांकि ये सिर्फ सर्वे का अनुमान है. असली नतीजे चुनाव होने के बाद ही सामने आएंगे.

झांसी और चित्रकूट में क्या है अनुमान?

बुंदेलखंड के जिलों की बात करें तो झांसी की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा गठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान है. वहीं चित्रकूट की दो सीटों में एक सीट भाजपा गठबंधन और एक सीट सपा गठबंधन के खाते में जाने की संभावना जताई गई है.

अवध की 118 सीटों पर क्या कहता है सर्वे?

इसी सर्वे में अवध की 118 विधानसभा सीटों का भी अनुमान सामने आया है. यहां भाजपा गठबंधन को 77 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. सपा गठबंधन को 40 सीटें और बसपा को एक सीट मिलने का अनुमान है. इस तरह अवध और बुंदेलखंड की कुल 137 सीटों को देखें तो सर्वे में भाजपा गठबंधन को 94, सपा गठबंधन को 42 और बसपा को एक सीट मिलने की संभावना जताई गई है.

रायबरेली से लखनऊ तक क्या तस्वीर?

जिलेवार आंकड़ों में रायबरेली की छह सीटों में भाजपा को एक और सपा गठबंधन को पांच सीटें मिलने का अनुमान है. लखनऊ की सभी नौ सीटों पर भाजपा गठबंधन के जीतने की संभावना जताई गई है.

लखीमपुर खीरी की आठ सीटों में भाजपा गठबंधन को छह और सपा गठबंधन को दो सीटें मिल सकती हैं. सीतापुर की नौ सीटों में भाजपा गठबंधन को छह और सपा गठबंधन को तीन सीटें मिलने का अनुमान है.

हरदोई की सभी आठ और उन्नाव की छह विधानसभा सीटों पर भाजपा गठबंधन को जीत मिलने की संभावना जताई गई है. बहराइच की सात सीटों में भाजपा को पांच और सपा गठबंधन को दो सीटें मिलने का अनुमान है.