गंगा में विलीन हुए प्रतीक... अस्थि विसर्जन के दौरान फूट-फूट कर रोई अपर्णा, सांत्वना देने पहुंचे बाबा रामदेव

मुदित अग्रवाल

16 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Prateek Yadav News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव की अस्थियों का शनिवार को हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ गंगा में विसर्जन किया गया.

Pratik Yadav, Aparna Yadav, Haridwar News, Ganga Asthi Visarjan, Mulayam Singh Yadav Family, Baba Ramdev, Uttar Pradesh News, Political News India

प्रतीक यादव के अस्थि विसर्जन पर रोते नजर आईं अपर्णा यादव

Google CTA

Prateek Yadav News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव की अस्थियों का शनिवार को हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ गंगा में विसर्जन किया गया. इस दौरान परिवार के सदस्य मौजूद रहे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक प्रक्रिया पूरी की गई. तीर्थ पुरोहित पंडित शैलेश मोहन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया संपन्न कराई. प्रतीक यादव की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना भी की गई और उनकी अस्थियों को मां गंगा में प्रवाहित किया गया. बता दें कि प्रतीक यादव का 13 मई को लखनऊ में अचानक निधन हो गया था. जानकारी के अनुसार कार्डियो-रेस्पिरेटरी कोलैप्स और फेफड़ों में खून का थक्का जमने को उनकी मौत की वजह बताया गया था.

यह भी पढ़ें...

परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचीं अपर्णा यादव

शनिवार को प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर उनकी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव, बेटियां प्रथमा और पद्मजा, ससुर अरविंद सिंह बिष्ट और साले अमन सिंह बिष्ट हवाई मार्ग से देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. वहां से परिवार सीधे हरिद्वार के वीआईपी घाट पहुंचा.

बाबा रामदेव भी पहुंचे घाट पर

इस भावुक मौके पर योगगुरु बाबा रामदेव भी वीआईपी घाट पर मौजूद रहे. उन्होंने परिवार के साथ मिलकर अस्थि विसर्जन में हिस्सा लिया और अपर्णा यादव व उनकी बेटियों को सांत्वना दी. साथ ही उन्होंने ईश्वर से परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. इस दौरान मुलायम सिंह यादव के कई पुराने समर्थक और कार्यकर्ता भी घाट पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

राजनीति से दूर रहते थे प्रतीक यादव

38 वर्षीय प्रतीक यादव ने खुद को हमेशा सक्रिय राजनीति से दूर रखा. उन्होंने इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई की थी. इसके बाद वह लखनऊ में रियल एस्टेट और फिटनेस से जुड़े अपने व्यवसाय को संभाल रहे थे. उनके अचानक निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक का माहौल है.